देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कई महापुरुषों के नाम केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. इनमें बिहार सरकार द्वारा महारथियों के नाम प्रस्तावित किया गया है. जिनमें बिहार में समाजवादी राजनिति के पथ प्रदर्शक जननायक कर्पूरी ठाकुर, माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी के अलावा चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार के रूप में मशहूर आर के शुक्ल का भी नाम बिहार सरकार द्वारा केंद्र को विचार करने हेतु भेजा गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा केंद्र को भेजा गया यह प्रस्ताव के लिए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने मुख्यमंत्री को कोटि कोटि बधाई दिया है. बिहार के राजनीति के समाजवादी पथ प्रदर्शक कर्पूरी ठाकुर को समाजवादी राजनीति के पुरोधा भी कहा जाता है. वहीं माउंटेन मैन के रूप में मशहूर दशरथ मांझी को लोगों के हित में पहाड़ काटकर रास्ता बनाने में सालों का योगदान और चंपारण सत्याग्रह के लिए गांधीजी को किसानों की स्थिति की विस्तृत जानकारी देने के साथ उन्हें इस आंदोलन के लिए प्रेरित कर आंदोलन को सफल बनाने हेतु किए गए कार्यों के लिए राज्य की जनता हमेशा याद करती है.

विदित हो कि केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार देश में उत्कृष्ट कार्यों में वर्षों की सफलता के लिए दिया जाता है. पूर्व में यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, महान विद्वान मदन मोहन मालवीय समेत कई अन्य महापुरुषों को दिया जा चुका है. गौरतलब है कि इन तीनों महान विभूतियो को भारत रत्न देने के लिए लगातार बिहार की तरफ से मांग किया जा रहा ह. ऐसे में देखना है कि क्या बिहार के इन विभूति को भारत रत्न से सम्मानित मोदी सरकार करती है या नहीं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *