बिहार के भागलपुर से कांग्रेस MLA अजीत शर्मा की दोनों बेटिया इस वक्त बॉलीवुड में काम कर रही हैं।
-एक तरफ जहां नेहा शर्मा बॉलीवुड में जाना माना नाम बन चुकी है तो वहीं छोटी बेटी आयशा भी किंगफिशर कैलेंडर के लिए शूट कर चुकी है। जो जल्द ही फिल्मों में भी नजर आएंगी।

नेहा शर्मा

-21 नवंबर,1987 को जन्मी नेहा अजीत शर्मा की सबसे बड़ी बेटी हैं।
-नेहा की स्कूली एजुकेशन माउंट कारमेल स्कूल,भागलपुर से हुई है।
-इसके बाद उन्होंने दिल्ली में NIIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।
-कुछ समय तक फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करने के बाद उन्हें तेलुगु फिल्म’चिरुथा’में ब्रेक मिला था।
-बता दें कि नेहा ने साल 2010 में बॉलीवुड में इमरान हाशमी के साथ डेब्यू किया था।
-नेहा के तीन भाई-बहन हैं और वे बचपन में अस्थमा की शिकार रह चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।
-खाना बनाना और म्यूजिक नेहा की हॉबी है। वह एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं।
-कथक के अलावा उन्होंने लंदन में हिप-हॉप,लैटिन डांस सालसा और जैज जैसे फॉर्म्स की ट्रेनिंग ली है।
-नेहा कैट मॉस को अपनी फैशन आइकन मानती हैं। नेहा शर्मा अपना क्लोदिंग लेबल भी लॉन्च करना चाहती हैं।

आयशा शर्मा

-आयशा शर्मा भी अजीत शर्मा की बेटी हैं। आयशा नेहा से छोटी हैं।
-आयशा की स्कूलिंग दिल्ली से हुई है। इसके बाद उन्होंने नोएडा से इंजीनियरिंग की।
-आयशा ने बॉयोटेक्नोलॉजी में डिग्री ली है। हाल ही में उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो’इक वारी’में काम किया था,जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती दिख रहीं थीं।
-आपको बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म’नमस्ते इंग्लैंड’में आयशा के होने की चर्चा है।’जुड़वा 2’को लेकर भी उनका नाम सामने आया था।
-आयशा साल 2016 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
-आयशा को इंस्टाग्राम पर लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *