बिहपुर की जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित पुरानी धर्मशाला में रविवार की देर रात एक 35 वर्षीया महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

खंडहरनुमा धर्मशाला बिहपुर स्टेशन से 200 मीटर एवं मवेशी अस्पताल से 50 मीटर की दूरी पर है। थोड़ा आगे सघन बस्ती है। सोमवार सुबह जब लोगों ने महिला का शव देखा तो सूचना झंडापुर ओपी प्रभारी को दी। कुछ ही देर में पास के जमालपुर, मड़वा एवं बिहपुर के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये। ओपी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया।

घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। ओपी प्रभारी ने बताया कि चौकीदार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया है। शव को पहचान के लिए 72 घंटा रखा जाएगा। शव के पास चादर बिछी थी: ओपी प्रभारी ने कहा कि घटनास्थल को देखने से दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

शव के पास चादर बिछी हुई है एवं पानी की बोतल है। वैसे महिला के अस्त-व्यस्त कपड़े, टूटी चूड़ियां और आसपास के निशान को देखने से लगता है महिला ने बदमाशों का विरोध किया हो और दुष्कर्म करने में असफल रहने पर हत्या कर दी गई हो। यह भी हो सकता है कि दुष्कर्म के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से हत्या कर दी गई हो। सही मामला क्या है इसके लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा हो सकेगा।

सघन बस्ती के पास हो गई हत्या और किसी को भनक तक नहीं महिला की हत्या की आसपास के जमालपुर, मड़वा एवं बिहपुर में दिन भर चर्चा होती रही। किसी का कहना था कि पहनावा देखने से किसी अच्छे घर की महिला लगती है तो किसी का कहना था कि आखिर महिला रात में खंडहरनुमा धर्मशाला में कैसे गई। घटनास्थल देखने से लगता है महिला ने बदमाशों का काफी देर तक विरोध किया होगा।

इसमें चार-पांच लोग जरूर रहे होंगे। सबसे चर्चा इस बात की रही कि धर्मशाला के थोड़ा आगे सघन बस्ती है। जब महिला ने विरोध किया तो बचाने के लिए शोर भी मचाई होगी तो आसपास के लोगों को भनक तक कैसे नहीं लगी। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि घटना को अंजाम देने में आसपास के भी कुछ लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि कोई बाहर से आकर दूसरे गांव के समीप ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत नहीं करेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *