बिहपुर के वार्ड नंबर नौ में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला के पास ग्रामीण सड़क को प्रशासन ने अतिक्रमणकारिओं से मुक्त करा लिया गया। इस सड़क को जिला लोक शिकायत निवारण के निर्देश के आलोक में अतिक्रमणकारी से मुक्त कराया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 106
इस दौरन बिहपुर सीओ रतन लाल के निर्देश पर इना देवी पति रामलाल पंडित के सात फीट दीवाल समेत करीब 550 फुट सड़क को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा लिया गया।

वहीं सड़क पर हरेभडे पेड़ व चापाकल हटाने के बाबत सीओ श्री लाल ने बताया कि हरेभरे पेड़ बन विभाग द्वारा व चापाकल पीएचडी विभाग द्वारा हटाया जायेगा। वहीं रामलाल पंडित ने सीओ पर बिना बताये अपनी दीवाल तोड़ने का आरोप लगाया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

