नवगछिया : शिक्षा के विकास से ही मानव और क्षेत्र का सही विकास होता है. सिर्फ संसाधन के विकास से मानव और क्षेत्र का विकास संभव नहीं है. ये बातें बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ एनके यादव ने शुक्रवार को स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में कही. साथ ही अपने पार्षद विकास निधि से महाविद्यालय के विकास हेतु दस लाख की राशि देने की घोषणा भी की.

शिक्षा के विकास से ही मानव और क्षेत्र का होता है सही विकास- डॉ यादव

महाविद्यालय विकास को विधान पार्षद ने दी दस लाख की सहायता

जहां उनका समारोह पूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस दौरान जहां महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो भूपाल कृष्ण चौधरी ने उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया. वहीं पूर्व प्राध्यापक प्रो विजय कुमार सहित सभी विषयों के विभागाध्यक्षों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन भी किया. इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो भूपाल कृष्ण चौधरी ने कॉलेज की वास्तविकता और आधारभूत संरचना की जानकारी दी. साथ ही कालेज की स्थिति से अवगत कराते हुए कई तरह की आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया.

इस समारोह को कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ रामानन्द सिंह, अध्यक्ष प्रो अनिल कुमार यादव, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो रणविजय यादव सहित कई शिक्षकों ने भी संबोधित किया. जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राध्यापक प्रो विजय कुमार ने की तथा संचालन प्राध्यापक प्रो भूपाल कृष्ण चौधरी ने किया. मौके पर सभी राम लखन यादव, सुबोध कुमार यादव, राज किशोर सिंह, अशोक कुमार सिंह, विनोदानंद मंडल, उपेंद्र पोद्दार, राजेन्द्र मंडल सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी के अलावा भाजपा नेता रामप्रवेश यादव और अभिनंदन यादव मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *