नवगछिया : नवगछिया के रंगरा प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदरौनी गांव स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डीएलईडी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नामांकन के लिये आवेदन लिया जा रहा है, प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन लिया जाएगा।
मदरौनी अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डीएलईडी कोर्स के लिये नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

– जून ने प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय के विधिवत उद्घाटन की संभावना
– कई पदादिकारी कर चुके हैं निरीक्षण, सबों ने दी है क्लीन चिट

संस्थान के चेयरमेन शिक्षाविद राजीव रंजन ने बताया कि डीएलईडी कोर्स और बीएड कोर्स दोनों के लिये महाविद्यालय को क्रमशः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से मान्यता पूर्व में ही मिल गयी है। पिछले दिनों महाविद्यालय के मानकों की जांच संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने किया है। निरीक्षण के बाद महाविद्यालय को नियमानुकूल दोनों कोर्स संचालित करने पर सहमति दी गयी है। तिलकामांझी विश्वविद्यालय अंतर्गत टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य एसके चौधरी और महाविद्यालय निरीक्षक सरोज कुमार ने भी महाविद्यालय का निरीक्षण किया है।

चेयर पर्सन राजीव रंजन ने कहा कि अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन राजमार्ग के पास ही है, इसलिये पूर्णियां से बेगूसराय तक के छात्र छात्राएं यहां से अध्ययन कर सकते हैं। खासकर इलाके की लड़कियां जो दूसरे राज्य जा कर डीएलईडी और बीएड कोर्स करती थी, अब उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा।

श्री राजीव ने कहा कि इस माह के अंत तक या फिर जून माह के शुरुआती दिनों में कॉलेज का विधिवत उद्घाटन हो जाने की संभावना है। चेयर पर्सन ने कहा कि नवगछिया को एजुकेशन का हब बनाना उनका लक्ष्य है। इस क्रम में वह आए दिन और भी शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *