06-naugachia-gayab-dharamwasfor-ke-parijan

नवगछिया: असम के कामरुप जिले के गुवाहाटी झालुबारी थाना के बीबीसी कॉलोनी निवासी रेलकर्मी धर्म वासफोर न्यू जलपाईगुड़ी के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर घूमने की सूचना आरपीएफ द्वारा शनिवार को धर्म वासफोर के मामा हीरालाल वासफोर को दी गई है. धर्म के मामा हीरालाल से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि आरपीएफ द्वारा फोन कर बताया गया कि धर्म न्यू जलपाईगुड़ी के बाद प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर शुक्रवार की शाम घूम रहा था. इसके अलावा आरपीएफ द्वारा कहां गया कि जब तक रेलवे पुलिस फोर्स धर्म के नजदीक पहुंची पहुंचती धर्म वहां से कहीं और जा चुका था. मामा हीरालाल को जानकारी के बाद न्यू कॉलोनी कटिहार से उसे ढूंढने न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे हैं. धर्म के मामा को सूचना दी गयी है कि धर्म को गरीब नवाज एक्सप्रेस से 28 दिसंबर को कटिहार के लिए रवाना किया गया था. कटिहार में न उतर कर वह वहां से आगे चला गया. धर्म के मामा ने कहा कि हालांकि यह पक्की सूचना नहीं है लेकिन उसे ढूंढने के सिवा उसके पास कोई चारा नहीं है. इधर पुलिस स्तर से भी धर्म को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. उसके मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *