चचेरे भाई पर हत्या का आरोप
नवगछिया प्रतिनिधि: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी कैलाश शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की गला दबाकर हत्या उसके चचेरे भाई कुंदन कुमार और बबलू कुमार द्वारा कर दी है. जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे देर शाम अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया. अनुमंडल अस्पताल में मृतक सौरव की बहन चांदनी और भाई गौरव ने बताया कि तेतरी में उसका लकड़ी का मिल है, और वहीँ उसका घर भी है, सबेरे करीब सात बजे उसका चचेरा भाई कुंदन और बबलू द्वारा मिल के सामने रखा हुआ जलावन हटाने को कहा गया. जिसके बाद सौरव ने कहा कि थोड़ी देर में हटा लूंगा. मगर वे दोनों भाई झगड़ा करने को उतारू हो गया और वही रखा जलावन वाला लकड़ी उठा कर पूरे परिवार को मरने पीटने लगे जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा झगरा सांत करवाया गया.
Total Downloads: 93
जिसके बाद कुंदन और बबलू शाम में सौरव को किसी बहाने से दादी के कमरे में बुलाया और गला दबाकर मार डाला. उन्होंने बताया कि कुंदन और बबलू कराटे भी जानता था. अनुमंडल अस्पताल में देर शाम तक परिजनों द्वारा लाया गया. जिसका पोस्टमार्टम कल सुबह किया जायेगा.
सौरव तीन भाई और एक बहन था
मृतक सौरव कुमार अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था. चित्र मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था पढ़ाई में काफी होनहार होने के कारण परिवार में और स्कूल में सभी का प्यारा सौरव इस दुनिया में नहीं रहने की खबर जैसे ही पहिली घरवालों और बाहर के दोस्तों में मातम सा माहौल छा गया सौरव की मौत की खबर पहले तो सभी को झूठ लग रही थी मगर जैसे-जैसे खबर पक्की होती गई लोग सौरभ को देखने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे वहीं सौरभ का बड़ा भाई कन्हैया शर्मा और गौरव शर्मा एक बहन चांदनी का रो रो कर बुरा हाल है चांदनी रो-रोकर एक ही बात कह रही है. अब मैं सौरव को राखी कैसे बांध दूंगी वह मना नहीं है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि मामला जलावन हटाने को लेकर विवाद से शुरू हुआ चचेरे भाई ने तुम्हारा गला दबाकर हत्या करने की बात कही जा रही है. जांच कर कारवाई की जाएगी.
