शॉपिंग करना और स्टाइलिश दिखना हम सभी की पहली पसंद होता है। लेकिन कई बार जब हम शॉपिंग करने जाते हैं तो हमें समझ नहीं आता कि हम किस जगह शॉपिंग करें, या हमें किस जगह सबसे बेहतरीन कपड़े मिल सकते हैं। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम यहां आपको 7 ऐसे बाजारों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें सबसे सस्ते कपड़े मिलते हैं। इन बाजारों में आप बड़े-बड़े डिजाइनर्स के कॉपी किए हुए कपड़े भी खरीद सकते हैं।
Total Downloads: 79
1.चांदनी चौक, दिल्ली
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट एक ऐसा मार्केट है जहां पर शादी से लेकर आम जिंदगी तक के सभी तरह के कपड़े बहुत ही कम दामों में मिलते हैं। इसलिए अगर आप भी कभी शादी के लिए कोई शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो यहां पर खरीद सकते हैं। यहां एक बेहतरीन लहंगे की कीमत में आपको 30% से 40% की कमी मिल जाती है।

2. करोल बाग, दिल्ली
अगर आप दिल्ली में शॉपिंग करने गए हैं और आपने करोलबाग से शॉपिंग नहीं की तो इसका मतलब आप की शॉपिंग अधूरी रह गई। इस मार्केट में लोकल ब्रांड से लेकर ब्रांडेड कपड़े भी एक ही जगह पर आसानी से मिल जाते हैं।
3. सदर बाजार, दिल्ली
सदर बाजार पूरे देश का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा बाजार है, और इस बाजार में बाकी मार्केट की तुलना में 40 फ़ीसदी तक डिस्काउंट पर कपड़े मिल जाते हैं।
4. जौहरी बाजार, जयपुर
जौहरी बाजार जयपुर में बिल्कुल दिल्ली के चांदनी चौक की ही तरह है। इस बाजार में हमेशा ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आप राजस्थानी कपड़ों से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुंदन ज्वेलरी आदि सभी 40% तक कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
5. कुलाबा मार्केट, मुंबई
मुंबई के कोलाबा मार्केट में कोल्हापुरी चप्पल, ज्वेलरी, कलरफुल कुर्ते और कपड़ों से लेकर अच्छे से अच्छे बेहतरीन पीस मिलते हैं और वह भी बहुत ही कम कीमत पर।
6. मुंबई और मिलेनियम मार्केट, सूरत
सूरत में स्थिति यह मार्केट पूरे देश में मशहूर है। इस मार्केट में आपको 40% तक डिस्काउंट तक के कपड़े ज्वैलरी आदि मिल सकते हैं।
7. मटके वाली गली, दिल्ली
अगर आप कभी भी मेकअप का सामान खरीदना चाहते हैं तो मटके वाली गली से जरूर खरीदें, क्योंकि यहां पर आपको बाकी बाजारों के मुताबिक 25 से 30 फ़ीसदी तक कम कीमत पर मेकअप का सामान मिल जाता है।

