नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला नारायणपुर में शनिवार की रात्रि जमीन बिवाद को लेकर घुर पर बैठे पड़ोसियों के बीच जमकर रोड़े पत्थर व लाठी बरसे जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी अलीम उद्दीन,बिजली मिस्त्री मो.शरीफ, मो.मतीन, मो.आलम, मो.अरशद, मो.रुस्तम, मो.हाबिल, मो.लाडो, मो.कासिम को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.

वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है जाँचोपरांत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

