विक्रमशिला सेतु पथ पर हुआ हादसा

नवगछिया : भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर बीती रात ड्यूटी पर तैनात भागलपुर के ही नवटोलिया नारायणपुर निवासी होमगार्ड के जवान सुनील कुमार मिश्र की मौत हो गयी। सुनील विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर खगड़ा गांव के पास ड्यूटी पर तैनात थे। भागलपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें बुरी तरह से रौंद डाला। उनके सहकर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है। सुनील के सहकर्मियों ने बताया कि सुनील काफी निडर और मिलनसार व्यक्ति थे। अपने सहकर्मियों के बीच वे काफी लोकप्रिय थे। दोपहर बाद गृह रक्षक सुनील कुमार मिश्र के पास इस शरीर को नवगछिया पुलिस लाइन लाया गया जहां वरी पुलिस के वरी पदाधिकारियों वह पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इधर सुनील के परिजन शोक संतप्त हैं। नवटोलिया नारायणपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सुनील अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उनकी मौत के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। इधर गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने सुनील के परिजनों को समुचित मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। मालूम हो कि पिछले महीने भी इस्माइलपुर निवासी होमगार्ड के जवान की मौत सड़क हादसे में ही विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर ड्यूटी के दौरान हो गई थी। पिछले 1 वर्ष में ड्यूटी पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। तीनों पर्वता थाने में पदस्थापित थे।


