नारायणपुर-भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बजरंगबली चौक के पास लगभग 12:30 बजे चौहद्दी निवासी रिटायर्ड शिक्षक दशरथ मंडल से मधुरापुर बाजार के यूको बैंक शाखा नारायणपुर से निकासी कर घर जाने के दौरान काली कलर की बाइक पर सवार दो झपटमारों ने 49 हजार रुपये झपट कर एन एच 31 भवानीपुर ओपी की और तेज रफ्तार से निकल गए.
Total Downloads: 347
इधर शिक्षक के चिल्लाने पर जबतक भीड़ एकट्ठा हुआ तब तक झपटमार अज्ञात बाईक सवार फरार हो गया. पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने बताया कि वह यूको बैंक शाखा नारायणपुर से खाता संख्या 07290100022235 से 49 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहा थे कि घर जाने के क्रम में शाहपुर बजरंग बली चौक के पास पीछे से बाईक सवार ने झपटमारी कर भाग गया.

मामले को लेकर पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने भवानीपुर ओपी में अज्ञात पल्सर सवार दो बाईक सवार झपटमारों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है.

