दिल्ली : मोदी सरकार से 15-15 लाख रुपये की आस लगाए लोगों को अभी तक कुछ नहीं मिला, लेकिन मुंबई पुलिस ने 35 हजार लोगों के खातों में करोड़ों रुपये डालने की योजना बना ली है। यह रकम उन लोगों को दी जाएगी, जिनको निवेश के नाम पर 11 कं‍पनियों ने ठगा था।

मुंबई पुलिस सभी को अलग-अलग चरणों में रकम बांटेगी। पहले चरण में 35 हजार निवेशकों के बैंक अकाउंट्स में रकम ट्रांसफर की जाएगी। पुलिस ने जो हिसाब लगाया है, उसमें 11 कंपनियों द्वारा ठगे गए करीब 490 करोड़ रुपये निवेशकों को दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने 9 कंपनियों की लिस्ट जारी की है। इन कंपनियों में से कुछ की कुल 40 करोड़ रुपये रकम उसके पास है।

इन कंपनियों की 410 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी पुलिस बेचने वाली है। जिन कंपनियों की लिस्ट पुलिस ने बुधवार को जारी की है, उनमें मेसर्स मेडिकेयर, मेसर्स कॉसमॉस पब्लिसिटी, मेसर्स कोकणपार्क, मेसर्स सी यू मार्केटिंग, मेसर्स सिमटॉक फाइनेंस, मेसर्स अडवेंचर ग्रुप, मेसर्स वीजेएस ग्रुप, मेसर्स पार्ले फाइनैंस, मेसर्स शिवानंद फाइनैंस के नाम प्रमुख हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *