राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गई।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप तड़के चार बजकर पचीस मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में जमीन से 22 किलोमीटर नीचे था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गयी। भूकंप से अभीतक जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।
भूकंप क्यों आते हैं और कैसे भूकंप के खतरे से बच सकते हैं
भूकंप के झटकों के बाद कई स्थानों पर लोग दहशत में आ गए। अपने-अपने घरों में सो रहे लोग और रात को दफ्तरों में काम कर रहे लोग बाहर निकल आए।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
