📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 287
नवगछिया : नवगछिया के तीन व्यवसाइयों के यहां हुई छापेमारी के बाद गुरुवार को नवगछिया के व्यवसाइयों में चर्चा का विषय बना रहा. मालूम हो कि उक्त छापेमारी बेहद गोपनीय ढंग से की गई थी. नवगछिया के भी वही पुलिस पदाधिकारियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई थी. एक तरफ छापेमारी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा तो दूसरी तरफ कुछ व्यपारी हड़कंप थे. नवगछिया शहर सहित ग्रामीण बाजारों में भी छापेमारी के बारे में कई तरह की सूचनाएं दिन भर तैरती रही. कुछ व्यवसाइयों को सूचना मिली थी कि नवगछिया में गुरुवार को भी इनकम टैक्स की के पदाधिकारियों की एक टीम छापेमारी कर रही है. हालांकि इस तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

