नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी महानंद यादव उर्फ जुल्मी यादव के पुत्र देवराज यादव उर्फ राजा को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर शनिवार की देर रात्रि गिरफ्तार कर रविवार कॊ न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा.

थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि कांड संख्या 3/15 में आपसी जमीनी बिवाद में दो बर्ष पुर्व छठ पुजा के दौरान सोए अवस्था में जुल्मी पिता पुत्र एवं अन्य अपराधियों के मदद से गोली मारकर हत्या कर दी थी. जो बर्षो से फरार चल रहा था टावर लोकेशन के आधार पर खगड़िया सहित विभिन्न जगहों पर स्थान परिवर्तन कर रह रहा था.

छापेमारी में बार बार पुलिस के हत्थे चढते चढते बच निकलता था पुर्व में पिता जुल्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जो जेल में है. कांड के अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार राजा को नवगछिया जेल भेजा गया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *