नवगछिया :- खरीक थाना क्षेत्र के खरीक चौक के पास जूगाड़ गाड़ी और ट्रक के आमने सामने की टक्कर में जूगाड़ गाड़ी पे सवाड़ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना रविवार की देर शाम की है जब खरीक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित खरीक चौक के पास कुर्सेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला निवासी श्याम मंडल के 20 वर्षीय पुत्र सिआरपी मंडल और गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धू चक निवासी ढेलो मंडल के 25 वर्षीय पुत्र कमली मंडल दोनों महेशखूट से जुगाड़ गाड़ी से आ रहा था.
तभी खरीक चौक पर नवगछिया की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने जूगाड़ गाड़ी में जोड़ दार धक्का मार दिया. जिसके बाद जुगाड़ गारी पलट गई वहीं जुगाड़ गाड़ी पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.



