नवगछिया :- नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी विक्रमशिला सेतु ब्रांच रोड के किनारे जगतपुर के पास फेंक दिए जाने के मामले में मुख्य आरोपी महिला के कथित पति और प्रेमी परवत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा निवासी गुलो मंडल को इस्माइलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला की पहचान कटिहार जिला के हथिया थाना अंतर्गत मेहंदी गांव के दिलो शर्मा की पुतहू संगीता देवी के रूप में की गयी है. महिला दो बच्चे की मां थी. इसी मामले में पुलिस ने एक झोला छाप ग्रामीण चिकित्सक अवधेश मंडल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मालूम हो कि 7 जून को सुबह दो अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों द्वारा महिला की लाश को फेंक कर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया था. महिला की मौत विषपान से हुई थी.
सामने आ रही है इस तरह की कहानी

बोरवा गांव का गुलो मंडल पेशे से लोगों से तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी का काम किया करता है. उसकी पहली पत्नी शादी के कुछ दिन के बाद ही मर गई थी. इसके बाद उसने दूसरी शादी की. दूसरी शादी के बाद उसकी पत्नी उसके साथ ही बोरवा गांव में रहती थी. करीब 6 माह पहले कटिहार जिले के बगरी के मेहंदी गांव कि संगीता देवी के वह संपर्क में आया. तंत्र-मंत्र का झांसा देकर वह सुनीता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. ग्रामीणों का कहना है कि सुनीता और गुलो का प्रेम काफी परवान चढ़ गया था. सुनीता अपने पहले पति से खुश नहीं थी इस कारण सुनीता के सामने गुलों की दाल जल्दी गल गयी. लोग बताते हैं कि गुलो इलाज के नाम पर संगीता के घर जाने लगा और कभी कभी वह उसे लेकर बोरवा गांव भी चला आता था. लेकिन दोनों के बीच अच्छा संबंध कुछ ही दिन तक चला इसके बाद गुलों ने उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया. जानकारी मिली है कि प्रताड़ना से अजीज होकर ही महिला ने जहर खा लिया.
हालांकि गुलों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसे कटिहार के बगड़ी गांव में बुलाया गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. गांव में पंचायती हुई इसके बाद उसे वहां से छोड़ दिया गया. इसी क्रम में संगीता ने जहर खा लिया. जहर खाने के बाद संगीता को उसके ससुराल वालों ने बोरवा लाकर छोड़ दिया. बोरवा में छः जून को देर रात एक झोला छाप चिकित्सक के यहां संगीता का इलाज करवाया. जब 7 जून को सुबह में स्थिति काफी बिगड़ गई तो अवधेश मंडल के मोटरसाइकिल पर बिठाकर उसे मायागंज ले जा रहा था.
रास्ते में ही संगीता की मौत हो गई. इसके बाद अवधेश मंडल ने दोनों को मोटरसाइकिल से उतार दिया और वह खुद भाग गया. इसके बाद वह भी वही गड्ढे में सब छोड़ कर वहां से भाग गया. गुलों के इकबालिया बयान में शक की सुई महिला के ससुराल वालों पर भी जा रही है लेकिन आसपास के ग्रामीण बता रहे हैं कि गुलो उस महिला को अपने घर पर तीसरी पत्नी के रूप में रखता था. घर में कलह कचकच की वजह से महिला ने जहर खा लिया. इधर इस्माइलपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

