नारायणपुर : प्रखंड के मधुरापुर बाजार में गुरुवार को दौ सौ केबी के जरनेटर जलने से मधुरापुर बाजार के ईशाक पथ गली,13 नंबर काली स्थान रोड,कोयला डीपो गली बलाहा समेत अन्य पाँच सौ से ज्यादा उपभोक्ता उम्मस भरी गर्मी तेज धुप में बिना बिजली के रौशनी को हाथ पंखा चलाने के लिए बिवश है.लोग गर्मी की वजह से देर रात्रि भी सड़क पर चहलकदमी करते देखा जा रहे हैं तो छोटे छोटे बच्चे रो रो कर घर के लोगों को परेशान किये हुए हैं.
मधुरापुर बाजार के व्यवसाई व ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कनीय अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाया है.वहीं जेई अर्चना कुमारी से मामले को लेकर मोबाईल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन रिसीव नहीं किया गया.

बिजली विभाग के मिस्त्री मानव बल ने बताया कि ट्रासफार्मर को भागलपुर से बदलकर लाया गया है. चार्ज होने के बाद उपभोक्ता को बिजली मुहैया की जाएगी.


