नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी ने बुधवार की देर रात नवगछिया टाउन थाना एवं खरीक थाना का औचक निरीक्षण किया. एकाएक थानों पर एसपी के पहुंच जाने से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान नवगछिया टाउन थाना में न तो ड्यूटी पर ओडी ऑफिसर थे न ही थाने सुरक्षा में प्रतिनियुक्त शंतरी तैनात थे. एसपी निधि रानी ने बताया कि देर रात थानो में ओडी अफसरों की नहीं रहने की शिकायत मिली थी. शिकायत के आलोक में औचक निरीक्षण किया गया था. हालांकि थाना का देर रात औचक एसडीपीओ, डीएसपी व इंस्पेक्टर द्वारा होती रहती है. एसपी ने बताया कि निरीक्षण में नवगछिया थाना में ओडी ऑफिसर ड्यूटी पर भी नहीं थे और ना ही शंतरी तैनात था.

– एसपी ने किया नवगछिया एवं खरीक थाना का औचक निरीक्षण

– कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर परबत्ता थाना के दरोगा भी हुए निलंबित

– परबत्ता थाना में प्रतिनियुक्त दरोगा महेश झा निलंबित

– नवगछिया थाने के पुलिस कर्मियों पर भी हुई कार्रवाई

हालांकि थाने के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे लेकिन थाने में ओडी ऑफिसरका होना आवश्यक होता है. उन्हीं की ड्यूटी बनती है की देर रात फरियाद लेकर आए लोगो की समस्याओं को सुने. उन्होंने बताया कि ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए ओडी ऑफिसर अनि रमाकांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष गश्ती पर निकले हुए थे. थाना की स्टेशन डायरी भी संधारित पाई गई. देर रात ही खरीक थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया. खरीक थाना में ओडी ऑफिसर व शंतरी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए.

एसपी ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद ओडी ऑफिसर सअनि शंकर ओझा एवं संत्री सिपाही प्रभास कुमार को रीवार्ड दिया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान थाना का स्टेशन डायरी भी संधारित थी. नवगछिया एसपी ने कार्य में लापरवाही बरते जाने को लेकर के परबत्ता थाना के भी एक पदाधिकारी को निलंबित किया गया है. एसपी ने परबत्ता थाना में प्रतिनियुक्त दरोगा महेश झा को निलंबित किया है. एसपी ने कहा कि कार्य मे अनियमितता को लेकर उन्हें निलंबित किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *