नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के चाँद नगर नवादा निवासी संजय मंडल की 15 वर्षिय पुत्री मौसम कुमारी के एटीएम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 15 हजार रुपये निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है.

घटना सोमवार के दिन की है जब मौसम कुमारी अपने पिता के एटीएम से पैसा निकलने नवगछिया एसबीआई की मुख्य साखा के बगल में मौजूद एसबीआई के एटीएम से पैसा निकाल रही थी किसी कारण उसके एटीएम से पैसा नहीं निकलने की वजह से लाइन में पीछे खरे एक युवक द्वारा कहा गया कि लाओ मैं पैसा निकल देता हूँ

इसी दौरान मौका का फायदा उठाकर युवक ने अपना एटीएम उसके एटीएम से बदलकर 15 हजार निकाल लिया और पैसा निकलने की बात कहकर मौके से फरार हो गया. पिता के मोबाइल पर पैसा कटने का मैसेज आने के बाद अपनी पुत्री से पूरी बात की जानकारी ली

जिसके बाद नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर पुरे मामले की जानकारी दी. इस संदर्भ में पूछे जाने पर नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने कहा कि आवेदन दिया गया है मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *