खरीक : खरीक प्रखंड के राघोपुर का गंगा घाट पर छठ पूजा के अवसर पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने पहुंचे राघोपुर निवासी रौशन कुमार 24 वर्ष की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गई. युवक की डूबने से छठ पूजा के अवसर पर राघोपुर में सन्नाटा छा गया मृतक के पिता श्रवण मंडल के घर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा. घटना की सूचना मिलने पर खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी.

खरीक दक्षिणी क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल और नमामि गंगे जिला संयोजक प्रमोद मंडल समेत स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से लाश की खोज करवाने के लिए सुबह से ही टीम को लगाई गई.देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की लाश को बरामद कर लिया गया है.

लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है.मौके पर खरीक पुलिस और परबत्ता पुलिस छानबीन कर रही है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने युवक की डूबने की घटना की पुष्टि करते हुए कहा की लाश को देर शाम बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है. पीड़ित परिवार को मुआवजा दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *