नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया स्टेशन पर चेकिंग के दौरान नवगछिया जीआरपी पुलिस में अप अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से 10 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक समस्तीपुर जिले के रोसरा निवासी लालू यादव है.
नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला में बताया कि अवध असम एक्सप्रेस जांच के दौरान लालू यादव को गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान लालू यादव के बैग से 750 एमएल का 10 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी हुई है.

उन्होंने बताया कि लालू यादव एनजेपी से अपने घर रोसरा जा रहा था. गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली है. शराब बरामदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में खगड़िया जेल भेजा जाएगा.


