नवगछिया : बिजली विभाग के स्तर से किये गये जांच में नवगछिया अनुमंडल में करीब पांच सौ उपभोक्ता संदिग्ध पाये गये हैं. ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर में जीरो यूनिट शो कर रहा है. विभागीय स्तर से न चाहते हुए भी ऐसे उपभोक्ताओं को एवरेज बिलिंग किया जा रहा है. एवरेज बिलिंग काफी कम होता है, स्वभाविक है कि बिजली की चोरी की जा रही है. नवगछिया बिजली प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के उपभोक्ताओं को चिन्हित कर लिया गया है जल्द ही सभी उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी की जायेगी.

–  बिजली की चोरी या और कुछ : अनुमंडल में पांच सौ संदिग्ध उपभोक्ता

– ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर में शो नहीं कर रहा है यूनिट, हो रही है एवरेज बिलिंग

– विभागीय स्तर से तैयार किया गया है टीम, जल्द होगी छापेमारी

ऐसे संदिग्ध उपभोक्ता बिहपुर में 93, खरीक में 10, नारायणपुर में 80, नवगछिया ग्रामीण और रंगरा में 150, इस्माइलपुर गोपालपुर में 53 है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि अब तक इतने संदिग्ध उपभोक्ताओं को चिन्हित कर लिया गया है, जांच जारी है निश्चित रूप से ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिनका मीटर जीरो यूनिट शो कर रहा है, खुद आ कर बिजली कार्यालय में अपनी समस्या का निदान करायें नहीं तो छापेमारी के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी.

घर के बाहर लगाना होगा मीटर, नहीं तो विच्छेदित होगी बिजली

बिजली विभाग के नये नियम के अनुसार हरेक उपभोक्ता को घर के बाहर मीटर लगवाना होगा. अगर कोई उपभोक्ता इसमें आनाकानी करेंगे तो उनकी बिजली विच्छेदित कर दी जायेगी. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि नवगछिया शहर में 58 सौ मीटर को घरों से बाहर किया गया है. अनुमंडल में हर किसी उपभोक्ताओं को मीटर घर से बाहर करना होगा. ऐसे में अगर किसी उपभोक्ता के पास बिजली विभाग कर्मी जायें तो नियमत: अपना मीटर घर के बाहर लगवा लें. इसके पीछे मकसद है कि मीटर रीडर आसानी से घर के अंदर लगे मीटर की रीडिंग नहीं ले पाते हैं, जिससे कई तरह की परेशानी होती है.

बिजली बिल नहीं आ रहा है तो शीध्र मिले

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार रंजन ने कहा कि वैसे उपभोक्ता जो बिजली तो लगवा चुके हैं और उनको बिल नहीं मिल रहा है तो वे बिजली विभाग के कार्यालय आ कर अपनी समस्या का निदान यथा शीध्र करवा लें, नहीं तो ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जायेगी.

शिविर में आये छ: सौ आवेदन में 250 का निष्पादन

पिछले दिनों नये बिजली कनैक्शन के लिए लगाये गये शिविर में मिले कुल छ: सौ आवेदन में से कुल 250 आवेदनों का निष्पदान कर दिया गया है. इतने उपभोक्ताओं के घरों में मीटर भी लगवा दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *