नवगछिया: नवगछिया में जेपी पुस्तकालय की स्थापना को लेकर भूमि पूजन 27 सितंबर को दिन के 11 बजे महामंडलेश्वर प्रेम शंकर शास्त्री , जेपी पुस्तकालय की स्थापना को लेकर भूमि पूजन 27 सितंबर को दिन के 11 बजे महामंडलेश्वर प्रेम शंकर शास्त्री अयोध्या जी महाराज के द्वारा किया जाएगा.

इसको लेकर संपूर्ण क्रांति मंच के पूर्वी बिहार उपाध्यक्ष जय प्रकाश झा के तेतरी स्थित आवास पर संपूर्ण क्रांति मंच नवगछिया पुलिस जिला की बैठक श्यामल किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में संपूर्ण क्रांति मंच के नवगछिया को खरीक प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव झा द्वारा दान में दी गई जमीन पर पुस्तकालय की स्थापना को लेकर विचार विमर्श हुआ. बैठक में 27 सितंबर को भूमि पूजन किए जाने का निर्णय लिया गया.

वहीं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में संपूर्ण क्रांति मंच के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, रामविलास सिंह, भागलपुर के प्रकाश चंद्र गुप्ता, बिहार के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा , सचिव शंकर रजक, कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद साह ,सदस्य युगल यादव, गया प्रसाद यादव, सुभाष पधार, खरीक के अरुण पोद्दार, मकसूद आलम, अवधेश प्रसाद चौधरी और प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव जी उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संपूर्ण क्रांति मंच का अनुमंडलीय कार्यालय जेपी से संबंधित पुस्तक आध्यात्मिक जगत से जुड़ी पुस्तकें और नवगछिया अनुमंडल का दर्शनीय स्थल होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *