त्यौहार के मौके उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Total Downloads: 70
एसडीओ ने सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष के साथ की बैठक
नवगछिया :दुर्गा पूजा और मुहर्रम त्यौहार को लेकर मजिस्टेट व पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसडीओ द्वारा अनुमंडल सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, डीसीएलआर एस के अलवेला,सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष मौजूद थे. बैठक के दौरान एसडीओ ने नवगछिया अनुमंडल में दुर्गा पूजा व मुहर्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया. नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर, नवगछिया मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर बैशाली चौक समेत अन्य जगहों पर लगाये गए सीसीटीवी कैमरा का अपडेट भी लिया.

तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में कुल आठ कैमरे लगाये गए हैं. बैठक में दंडाधिकारियों को अपने अपने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाने को कहबज्ञ वहीं बैठक के दौरान सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और मेला समितियों के साथ समन्वय बनाने कहा गया. वहीं एसडीओ ने सभी अंचलाधिकारियों को मूर्ति विसर्जन के दौरान गोताखारों की नियुक्ति व लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.
इस मौके पर उन्होंने सीओ बीडीओ को विसर्जन घाट स्थल पर गोता खोर एवं समिति से मिलकर लाईट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. किसी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष को सूचित करें. त्यौहार के मौके पर किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दे. बैठक में बीडीओ राजीव कुमार रंजन, डॉ रत्ना श्रीवास्तव, स्वेता कृष्णन, सीओ उदय कृष्ण यादव, थानाध्यक्ष संजय कुमार शुधांशु, संतोष कुमार, जेपी सिंह, सुदीन राम, के के आजाद, शिव कुमार यादव, जिप सदस्य विपिन मंडल, बीरेंद्र सिंह, ज्ञानशक सिंह, पारश साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

