नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र नयाटोला निवासी मोहम्मद जियाउल रहमान के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद आलम को दूसरे के एटीएम से फर्जीवाड़ा कर रूपये निकालने के आरोप में नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नवगछिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया थाना क्षेत्र के आचार्य टोला पकरा निवासी सुनील कुमार यादव 14 सितम्बर को नवगछिया बस स्टैंड स्थित एसबीआई एटीएम में पैसा निकालने आया था. जिसे सहयोग करने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए मोहम्मद शाहिद ने प्रेम चंद्र मिश्रा नाम के व्यक्ति का एटीएम दे दिया और उसका एटीएम रख लिया.
Total Downloads: 70
घटना के बाद क्रमसः14 तारीख को 14 हजार, 15 तारीख को सात हजार पांच सौ सहित कुल 32 हजार पांच सौ की निकासी कर ली. शुक्रवार को मोहम्मद शाहिद को सुनील कुमार यादव के एटीएम से पैसे निकालने के क्रम में रंगेहाथ गिरफ्तार किया. नवगछिया पुलिस ने बताया कि युवक के पास है सुनील कुमार यादव का एटीएम सहित कुल 3 एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है, जिसमें दो एसबीआई और एक एक्सिस बैंक का एटीएम बजाज पल्सर सहित कई कागजात बरामद किया गया है. मामले की प्रथमिकी सुनील कुमार यादव के बयान पर दर्ज की जा रही है. साथ ही इसके गिरोह का पता किया जा रहा है. छापेमारी दल में सअनि महताब खां, मंजर अहमद समेत पुलिस बल मौजूद थे.

एटीएम बदने के दिन से सुनील कर रहा था ठग की निगरानी
ठगी के शिकार हुए सुनील कुमार यादव ने बताया कि 14 तारीख को घर से एटीएम लेकर पैसे निकालने के लिए बस स्टैंड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में वह पहुंचा था. पैसे निकालने के क्रम मे देरी होने पर पीछे खड़े मोहम्मद शाहिद आलम ने कहा कि पैसा नहीं निकल रहा है क्या इसके बाद मेरा एटीएम ले लिया और सहयोग करने की बात पर वह पैसे निकालने का प्रयास करने लगा. एक दो बार प्रयास करने के बाद उन्होंने एटीएम बदलकर दूसरा एटीएम हमें दे दिया और कहा कि एटीएम में पैसा नहीं है. इसके बाद मैं घर चला गया. घर जाने के बाद देखा कि मेरे एटीएम से 14 हजार रुपए निकासी का मैसेज मेरे मोबाइल पर आ चुका था. उसके बाद मैंने घर में अपने पास रखे एटीएम को देखा तो उसने पाया कि वह मेरा एटीएम नहीं है. वह प्रेमचंद मल्होत्रा के नाम का एटीएम है.
इसके बाद में मैं वापस नवगछिया उसी एसबीआई एटीएम के पास पहुंचा और गुप्त तरीके से इस की निगरानी करने लगा. लेकिन पहला दिन कुछ पता नहीं चला. दूसरे दिन मेरे मोबाइल से पुनः 7,500 रुपए निकासी का मैसेज मेरे फोन पर आया. जिसके बाद मैंने लगातार बनाए नजर बनाए रखा. गुरुवार को मैं छिपकर निगरानी कर रहा था कि मोहम्मद शाहिद आलम पैसा निकालने के लिए बजाज कंपनी के पल्सर गाड़ी बी आर 10 ई 6580 से आया और पैसा निकासी के लिए एटीएम में चला गया. इस दौरान उसकी नजर मेरे ऊपर पर गयी और वह मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गया. फिर शुक्रवार को वह पैसा निकासी करने के लिए उसी एटीएम में आया हुआ था की मौके पर हमने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दे दी. सूचना पर नवगछिया पुलिस एटीएम के पास पहुंची जहां उन्होंने रंगेहाथ मोहम्मद शाहिद आलम को गिरफ्तार किया.
3.

