नवगछिया : झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के झंडापुर चौक के समीप एनएच 31 पर मगलवार को हुई मोटरसाईकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों में कदवा ओपी के कदवा भीमदास टोला निवासी अलका कुमारी, बेबी देवी एवं मुरारी राय शामिल है. दुर्घटना के बाद झंडापुर पुलिस ने तीनो घायलों को इलाज के लिए नवगिछया अनुमंडल अस्पताल लाया.
Total Downloads: 386
जहां तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार मुरारी राय अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां महेशखूंट गया हुआ था.

तीनो एक ही मोटरसाइकल पर सवार होकर अपने घर कदवा लौट रहा था की झंडापुर के पास उसका मोटरसाइकल दुर्घटना ग्रस्त हो गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया.

