नवगछिया : छोटा सा गोपाल मगर आइडिया कमाल. महज 17 साल के गोपाल की वैज्ञानिक सोच ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की स्वायत्तशासी संस्था राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन) को भी मुरीद बना दिया है. बिहार के नन्हें वैज्ञानिक गोपाल के तीन न्यू आइडिया को एनआइएफ ने सेलेक्ट करते हुए 17 अक्तूबर को प्रेजेंटेशन के लिए अहमदाबाद आने का न्योता दिया है. सरकार इस आइडिया पर रिसर्च भी करायेगी. डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम कंपीटिशन के तहत ‘पेपर बेस्ड इलेक्ट्रिसिटी’, ‘बनाना बायो सेल’ और ‘एलाॅय तापमान’ |

गोपाल का ‘आइडिया’…

गोपाल के आइडिया का सेलेक्शन किया गया है. इसके लिए गोपाल ने ऑनलाइन आवेदन दिया था. 10 दिनों के बाद उनके आइडिया को सेलेक्ट करते हुए एनआइएफ ने उन्हें अहमदाबाद बुला लिया है.
प्रतिभा को सलाम, उम्र नहीं बनी बाधा

जनसंवाद में 18 साल से ऊपर के ही लोगों को शामिल किया जाता है. मगर गोपाल के आइडिया को देखते हुए 17 साल की उम्र के बावजूद उसे इंट्री मिल गयी. केले के थंब से बिजली बनाने का प्रजेंटेशन सेलेक्ट होने पर सरकार की ओर से उन्हें आर्थिक मदद भी मिल सकती है.
पिता हैं केला किसान

गोपाल जी ध्रुवगंज नवगछिया के रहनेवाले हैं. माॅडल हाइ स्कूल तुलसीपुर के छात्र गोपाल ने हाल ही में हुए इंटर परीक्षा में 75 फीसदी अंक हासिल किया है. उनके पिता प्रेम रंजन कुमार केले की खेती करते हैं.

मुख्यमंत्री का खटखटाया द्वार, सपना होगा साकार

गोपाल ने अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी द्वार खटखटाया है. जनसंवाद के तहत पांच जून को वह पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रोजेक्ट को लेकर प्रजेंटेशन देंगे. सीएम के सामने वह केले के थंब से बिजली बनाने का प्रेजेंटेशनन प्रस्तुत करेंगे.

झोली में ढेरों इनाम

गोपाल की झोली में ढेरों इनाम हैं. विज्ञान व तकनीकी मंत्रालय के द्वारा नेशनल इंस्पायर अवार्ड, बिहार सरकार द्वारा स्टेट लेवल पर इंस्पायर अवार्ड, बिहार दिवस पर प्रशासन द्वारा प्राइड आॅफ भागलपुर अवार्ड के अलावा कैरियर टुडे संस्था के द्वारा ब्रेन आॅफ बिहार का अवार्ड उन्हें मिल चुका है.

मुफ्त पढ़ाई का न्योता

गोपाल की प्रतिभा को देखते हुए कई नामी गिरामी शैक्षणिक संस्थानों ने गोपाल को मुफ्त में पढ़ाने का न्योता दिया है. गोपाल के मुताबिक एमआइटीवाइ लखनऊ, जीएलए मथुरा, गांधी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर से उन्हें यह ऑफर मिला है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *