महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के वजह से कि आत्महत्या
पांच बर्ष पूर्व  अपने पांच बच्चों की बारी बारी से हत्या कर चुकी है
नवगछिया :-  कटिहार बरौनी रेलखंड के  सेमापुर स्टेशन  पर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से अपने पति के साथ मुज्फफरपुर से गुवाहाटी जा रही महिला ने ट्रेन से उतर कर  मालगोदाम के पश्चिम साइड में पोल संख्या 10 और 15 के बीच में कटिहार की ओर से बरौनी की तरफ जा रही अन्य दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी. घटना के बाद सेमापुर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद स्टेशन मास्टर ने दुर्घटना की सूचना नवगछिया रेलवे थाना को दी. सूचना पर नवगछिया रेल थाना की पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया. इसी बीच महिला का पति अपनी पत्नी को खोजते – खोजते दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया.  महिला के पति के दुर्घटना स्थल पर पहुंचते ही रेल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. इस बाबत नवगछिया रेल थाने में आत्महत्या का यूडी केस दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के  मुताबिक  मुजफ्फरपुर जिला के पाड़ो थाना अंतर्गत जाफरपुर निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन की पत्नी साजिदा बेगम ट्रेन से दोनों पती और पत्नी कमाने के लिए गुवाहाटी के सिरसिया जा रहे थे. मोहम्मद सजिदा बेगम और मोहम्मद निजामुद्दीन दोनों गुवाहाटी में रहकर ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. छुट्टी में घर आए हुए थे. छुट्टी के बाद बुधवार को मुजफ्फरपुर से  अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन  से गुवाहाटी जा रहे थे मगर इसी बीच महिला सेवा पूर्व स्टेशन पर उतर गई और ट्रेन से उतर कर कटीहार की ओर से बरौनी की तरफ जा रही अन्य दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी . हिरासत में लिए गए मृतक महिला के पति मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि मेरी पत्नी का दिमागी हालत ठीक नहीं है. इसी वजह से उसने अपनी जान दे दी. उन्होने  बताया  कि मेरी पत्नी करीब 6 पहले मेरे तीन बच्चों को हत्या कर चुकी है . जिसमे  मुजफ्फरपुर कोर्ट में हत्या का  केस चल रहा है. और निजामुद्दीन बताया कि फीर एक बार वो 4 साल पहले 2 और बच्चों की  भी  हत्या कर दी थी.  इस मामले में उसे  कोर्ट द्वारा  20 साल का सजा सुनाया गया है. जिसमें  वे चार से पांच माह जेल में भी रही थी. इसके बाद हुए बेल पर बाहर निकली हुई थी. महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी ने उनकी भी हत्या करने का पहले भी कई बार प्रयास कर चुकी थी. लाश का पोस्टमार्टम के बाद शव को  नवगछिया रेल पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उनके पति को सौंप दिया. उनके पति के द्वारा शव को  मुजफ्फरपुर ले जाया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *