,, हंगामे के बीच छात्रों ने तोड़ दिया आरटीपीएस काउंटर के खिड़की का शीशा

,, प्रमाण पत्र लेने वह आवेदन जमा करने को लेकर आरटीपीएस कर्मी से उलझ रहे थे छात्र, इसी बीच तोड़ दिया शीशा

नवगछिया  : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर शुक्रवार को जाति आय निवास प्रमाण पत्र बनाने आए छात्राओं ने जमकर हंगामा किया. इस हंगामे के बीच छात्राओं ने आरटीपीएस काउंटर के खिड़की में लगे शीशे को तोड़ डाला. जिस कारण कुछ देर तक आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाण पत्र बांटे जाने का कार्य बाधित रहा. बताया जाता है कि दोपहर दो बजे तक आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा लिया गया. दो बजे बाद प्रमाण पत्र बांटने की प्रक्रिया आरटीपीएस काउंटर पर कर्मी द्वारा शुरू की गई.

एक ही काउंटर होने के कारण कई छात्र आवेदन जमा नहीं कर पाए थे. जिस कारण दो बजे काउंटर खुलने के बाद छात्र प्रमाण पत्र लेने और छुटे हुए छात्र प्रमाण पत्र का आवेदन जमा करने को लेकर काउंटर पर ही हंगामा करने लगे. इस हंगामे के बीच छात्रों ने काउंटर का खिड़की के शीशा तोड़ डाला. खिड़की का शीशा टूटने के बाद कर्मियों ने कुछ देर के लिए प्रमाण पत्र बांटने का कार्य बंद कर दिया. कुछ देर के बाद कर्मी ने बाहर निकल कर छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया.

आरटीपीएस कर्मी जयराम पासवान ने बताया कि अनुमंडल में एक ही कंप्यूटर है. जिस पर आवेदन जमा लिए जाते हैं और यहीं से प्रमाण पत्र निकाला जाता है. दोपहर दो बजे बाद प्रमाण पत्र वितरण करने का समय है. दो बजे प्रमाण पत्र बांटने के लिए जब काउंटर खोला गया तो छात्र आवेदन जमा करने के लिए भी दबाव डालने लगे. वहीं दूसरे छात्र प्रमाण पत्र लेने के लिए दबाव बना रहे थे. इसी बीच उन लोगों ने काउंटर का शीशा तोड़ डाला. उन्होंने बताया कि हाल ही में आर्मी की बहाली है जिसको लेकर काउंटर पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी है. आरटीपीएस कर्मी ने एसडीओ से काउंटर पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किए जाने की मांग की है. वहीं एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि काउंटर पर पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए कराए जाएंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *