नवगछिया :पूर्व मध्य रेल के कटिहार बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के तीन नम्बर लाइन पर गुरुवार की रात ट्रेन से कटकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। ब्लू लुंगी और नारंगी चादर ओढ़े युवक का शव रेल ट्रैक से जीआरपी ने बरामद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
ट्रेन से कटने के कारण युवक का शव सीने के पास से दो टुकड़ों में बंट गया था। मृतक किस समय कौन सी ट्रेन की चपेट में आया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। शव की पहचान नहीं हो पायी है।

स्टेशन मास्टर से घटना की सूचना पर नवगछिया से जीआरपी रात में ही कुरसेला पहुंच गई थी। जीआरपी द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

