08-naugachia-rangehath-giraftar-chor

Whatsapp group Join

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित पॉपुलर मेडिकल हॉल के पास बाजार करने आए युवक के साथ पॉकेटमारी कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच कर एक युवाक की जम कर धुनाई कर दी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कर न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया. जानकारी के अनुसार एक स्थनीय व्यक्ति के पैकेट से उक्त युवक पर्स निकलने का प्रयास कर रहा था. इसी क्रम में युवक को आभाष हो गया कि कोई उसके जेब से पैसे निकाल रहा है. जिसके बाद युवक को चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया. जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई. वही चोरी का आरोप लगने के बाद भीड़ ने चोर की पिटाई कर दी. इसी बीच नवगछिया थाना के अनि जवाहर लाल सिंह पहुंच कर चोर और जिसके पैकेट से पैसा चोरी हुआ उस युवक को अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर थाने ले गई.थाने में युवक से पुलिस पदाधिकारियों ने सघन पूछताछ की और युवक की तलाशी ली गई. नवगछिया पुलिस से मिली जानकारी के बाद युवक से किसी भी प्रकार का चोरी का सामान बरामद नहीं किया गया है. पुलिस ने बताया है कि मामले की छानबीन और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले में सूचक का बयान भी पुलिस स्तर से कलमबद्ध किया गया है. मालूम हो कि नवगछिया बाजार में अक्सर चोरी पॉकेटमारी के साथ-साथ छिनतई की घटना सामने आती है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet