नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी गाँव के मदन झा के घर से बुधवार की देर रात आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी युगल कटिहार मन्साही हाट निवासी आरपीएफ जवान उमेश झा की पुत्री बी ए पार्ट वन की छात्रा 20 एवं बिहपुर मड़वा निवासी विजय किशोर झा के पुत्र मधुरापुर बाजार में दुकान में भत्ता पर रह रहे अनमोल झा 17 कॊ चकरामी गांव के ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भवानीपुर पुलिस को सुचना दी.

मौकै पर पहुंचे पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत मे लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया व परिजनों को सूचना दी.पुछताछ के दौरान प्रेमी युगल ने रिश्ते में ममेरा भाई व फुफेरी बहन बताया.प्रेमिका ने बताया कि छ: माह पुर्व ममेरी बहन के शादी में मड़वा आया था इस दौरान हम दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और हम दोनों जीने मरने की कसम खाकर एक दुसरे को पति पत्नी मानकर मिलने जुलने लगे.अचानक पिता व मम्मी के द्वारा 14 लाख में रेलवे में एक लड़का से मेरी शादी तय कर दी.

उसके बाद हमदोनों ग्यारह दिनों से भागकर इधर उधर रह रहे थे.व दिल्ली जाने की पलायन कर रहे थे. थाना परिसर में बुद्धि जीवी वर्ग के लोग दोनों के परिजन ने प्रेमी युगल को समझाने का कोशिश किया.लेकिन दोनों अडिग रहे.भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मामला कटिहार व बिहपुर का होने के कारण दोनों के परिजन को बुलाकर सोंपा गया. छात्रा की माँ ने बताया कि दिपावली के पहले दादी घर से फरार होने के बावजूद पारिवारिक मामला होने के कारण हमलोग थाना में आवेदन नहीं दिया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *