ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड परिसर में, रविवार के दिन टोला सेवकों के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार रजक की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय बैठक किया गया.

जहां 18 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में माननीय मुख्यमंत्री जी का सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई. वहीं प्रखंड सचिव प्रकाश रजक ने बताया- इससे पहले अनुमंडल के सातों प्रखंड अध्यक्ष के साथ सभी टोला सेवकों व तालीमी मरकज के साथ पुनः नवगछिया प्रखंड प्रांगण में बैठक की जाएगी. जिसकी तिथि 9 अप्रैल को सुनिश्चित किया गया है. इस बैठक में अनुमंडल के सभी अध्यक्ष के साथ सचिव कोषाध्यक्ष व टोला सेवकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है. मौके पर बिहपुर अध्यक्ष नागेश्वर रजक, पलटन रजक, कोषाध्यक्ष राजेश राम, व खरीक सचिव संजय रजक के साथ अन्य टोला सेवक व सेविका उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *