खरीक उस्मानपुर निवासी प्रसादी मंडल की गर्भवती पत्नी रीमा कुमारी (25 वर्ष) को ससुराल वालों ने हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को भी गायब कर दिया। घटना रविवार की देर रात की है। मामले को ले सोमवार की देर शाम महिला की मां थाना क्षेत्र के ही दादपुर निवासी रिंकू देवी ने थाने में घटना की लिखित जानकारी दी।

इसमें बेटी के पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ससुराल पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पति-पत्नी के बीच बराबर होता था विवादरीमा की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व उस्मानपुर निवासी प्रसादी मंडल से हुई थी।

शादी के कुछ वर्ष बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। वर्तमान में महिला के पति दूसरे राज्य में मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। बताया गया कि पति से दो तीन दिन पूर्व फोन पर महिला का विवाद हुआ था। इस कारण वह कई दिनों से तनाव में थी एवं मायके से दहेज के रूप में मोटी रकम नहीं लाने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसने बताया कि वह गर्भवती थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *