नारायणपुर : – प्रखंड के रायपुर पंचायत के मनोहरपुर गाँव से गुरूवार को सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर कलश शोभा यात्रा चित्रकूट से पधारे पंडित संतोष महाराज के नेतृत्व में  निकाली गई. शोभा यात्रा कथा स्थल से एक हजार आठ नवविवाहिता  व कुंआरी  कन्याओं  ने कलश के साथ रायपुर, नारायणपुर, मधुरापुर बाजार व बलहा का भ्रमण कर  चकरामी गंगा घाट पहुँच पंडितों  द्वारा मंत्रौउचचारण के साथ  जल भर पुनः कथा स्थल पहुँचा.

कथा प्रबंधक देवनारायण शर्मा ने बताया कि कथावाचक चित्रकूट के पंडित संतोष महाराज रोजाना दोपहर तीन बजे से छ:बजे तक करेंगे. कथा मंच का उद्घघाटन मुखिया संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार व रायपुर के मुखिया उमाकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कथा को सुनने आशाटोल, पहाड़पुर, भोजूटोल, कुशाहा, रायपुर, तेलडीहा, भवानीपुर, नारायणपुर, बलहा सहित अन्य गाँव के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर सरपंच प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, शंकर साह, चंद्रदेव शर्मा सहित अन्य युवा व ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *