नवगछिया : मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रव्यापी अभियान सेल्फी विथ कैंपस यूनिट के तहत इकाई गठन किया गया। अभाविप की पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अंजली कुमारी ने पुरानी इकाई भंग करते हुए अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय झा एवं छात्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुशबु राज ने नई इकाई की घोषणा की।

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए स्मृति सिंह उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए क्रमशः कोमल कुमारी, लवली कुमारी, सुगंधा कुमरी एवं प्रतिभा झा, कॉलेज मंत्री पद के लिए साथ ही आकांक्षा चौधरी कॉलेज सह मंत्री के लिए क्रमशः मनीषा, अंजली, रिशु, पूजा सहित कुल 25 छात्राओं की नई इकाई का गठन किया गया ।

मौक़े पर महाविद्यालय के शिक्षक अमरेंद्र कु सिंह एवं राजीव कुमार ने नई इकाई को शुभकानाएं देते हुए कहा कि आपलोग ज्ञान- शील – एकता का परिचय देते हुए कॉलेज एवं छात्र हित कार्य को करें। खुशबु राज ने कहा कि अभाविप एक स्वतंत्र संगठन है जो छात्र हित एवं राष्ट्र हित हेतु 70 वर्षों से कार्य कर रहा है और हम आगे भी करेंगे।

अभाविप की नई कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह ने सभा समापन करते हुए कहा कि हमारी नई इकाई छात्राओं के हित मे सदैव कार्य करेगी हम छात्राओं की समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास करेंगे। मौक़े पर मुस्कान जासमीन, साक्षी, शिखा, अंजली, नीतू सहित कई छात्राये उपस्थित थीं। अंत में छात्र संघ सचिव आकांक्षा चौधरी को इकाई गठन के प्रभार के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *