नवगछिया : नवगछिया के बिजली विभाग के सहायक अभियंता बिजली एसडीओ इन दिनों व्हाट्सएप ग्रुप पर बिजली संबंधित समस्याओं का निदान कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने सोसल मीडिया में लिखा कि नवगछिया शहर में विद्युत तार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अवश्य बताएं. ताकि उसको समय दुरुस्त करवा लिया जा सके. ऐसे कनिष्ठ अभियंता तथा बिजली मिस्त्री के द्वारा पूरे शहर का निरीक्षण किया जा रहा है.

फिर भी आप लोगों को कहीं लगे तो अवश्य बताएं. इस पर वार्ड नंबर 15 के इम्तियाज ने सूचना देते हुए कहा कि वार्ड नंबर 15 में बहुत से तार काट हुआ है और यह जमीन पर है. बिहार पैथोलॉजी के जमशेद अहमद ने लिखा कि मनियमोर में मो वजीर के घर के ऊपर से बिजली का तार गया है. जिससे दुर्घटना की संभावना बलवती है. विभाग की ओर से यहां नया पोल तो लगा दिया गया है लेकिन इसमें तार नहीं जोड़ा गया है.

रवि शंकर भगत लिखते हैं कि वार्ड नंबर 19 के गजाधर भगत रोड के पास बिजली का तार काफी नीचे है जिससे दुर्घटना की आशंका है. यहां पर कार को ऊपर किया जाए. सोशल मीडिया मैं समस्याओं की मांग कर उसके निदान की दिशा में पहल करने पर नवगछिया के सिविल एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने बिजली एसडीओ की तारीफ की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *