विक्रमशिला सेतु से अगुवानी तक बनेगा 50 किमी रिंग रोड, मंत्री शैलेंद्र ने दिए सर्वे और DPR के निर्देश

बिहपुर। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने शुक्रवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि विक्रमशिला सेतु से लगभग 50 किलोमीटर लंबा रिंग रोड सीधे अगुवानी सेतु से जोड़ा जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर विभागीय अधिकारियों को सर्वे कराने और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मंत्री ने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त और बेहतर सड़क मार्ग उपलब्ध होगा। इससे यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।

गंगा कटाव से भी मिलेगी सुरक्षा

ई. शैलेंद्र ने बताया कि यह रिंग रोड केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राघोपुर के जाह्नवी चौक से अगुवानी और परबत्ता तक गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों को कटाव से सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे तटवर्ती गांवों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

कटावरोधी कार्यों की समीक्षा

मंत्री ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लत्तीपुर, नन्हकार, जमींदारी, राघोपुर, काजीकोरैया गंगा तटबंध समेत कालूचक, विष्पुरिया, सिहकुंड और गुवारीडीह जैसे कोसी कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कटावरोधी कार्यों की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पूर्व में कटावरोधी कार्य मानसून शुरू होने के बाद प्रारंभ किए जाते थे, लेकिन इस बार संभावित बाढ़ और कटाव को देखते हुए मानसून पूर्व ही सभी आवश्यक कार्य शुरू कराने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को दिया गया है।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई दिशा

मंत्री ने कहा कि विक्रमशिला सेतु-अगुवानी रिंग रोड परियोजना क्षेत्रीय विकास, व्यापार, परिवहन और पर्यटन को नई दिशा देगी। इसके निर्माण से भागलपुर, नवगछिया और खगड़िया क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet