रंगरा: रंगरा प्रखंड कार्यालय तक आने-जाने वाले लोगों को जल्द ही खराब सड़क की समस्या से राहत मिलने वाली है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। अब जिला परिषद अभियंता कार्यालय ने प्रखंड कार्यालय के पहुंच पथ के निर्माण का निर्णय लिया है और इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार इस परियोजना पर 79 लाख 67 हजार 900 रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण के साथ आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे और भविष्य में क्षति की संभावना कम हो। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नौ माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

सड़क निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 जून को तकनीकी बिड खोली जाएगी। इस दौरान भाग लेने वाली एजेंसियों के अनुभव, योग्यता और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। तकनीकी मूल्यांकन में सफल एजेंसियों की वित्तीय बिड खोली जाएगी।

वित्तीय बिड के मूल्यांकन के बाद सबसे कम दर देने वाली एजेंसी का चयन किया जाएगा। चयनित एजेंसी को कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

वर्तमान में सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और प्रखंड कार्यालय आने वाले आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और प्रखंड कार्यालय तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet