बिहपुर के एनएच 31 के चोरहर ढाला पर रविवार की दोपहर सड़क पार कर रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने धक्का मारते हुए यात्री शेड में घुस गया। इस घटना में शेड में खेल रहे भज्जी कुमार की मौत हो गयी। वहीं पांच बच्चे घायल हो गये। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि यात्री शेड पूरी तरह जमींदोज हो गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आनन-फानन में लोग जुट गये और जेसीबी मंगाकर मलबा हटाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक बालक भज्जी कुमार का शव मिला, जो ट्रक से कुचल गया था। इसके बाद शेड के आसपास चीख-पुकार मच गयी। वहीं मलबा में कोई बच्चा नहीं मिला। सभी पांचों बच्चे हादसे के समय बाहर निकल गये थे, जो मामूली रूप से घायल थे।

घायलों में 15 वर्षीया साजो कुमारी पिता अर्जुन मल्लिक, छह वर्षीया ज्योति कुमारी पिता कम्पनी मल्लिक, चार वर्षीय नीतीश कुमार पिता कम्पनी मल्लिक, 10 वर्षीया प्रियंका कुमारी पिता बुलबुल मल्लिक एवं चार वर्षीया ममता कुमारी पिता राजकुमार मल्लिक थे। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर ओपीप्रभारी जवाहर लाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घायल बच्चों को बिहपुर पीएचसी भेज दिया। वहीं ट्रक चालक एवं ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहे। ट्रक पर 15 गाय लदी हुई थी।

उधर, मृत बच्चे के परिजनों ने मुआवजे की मांग को ले शव को एनएच 31 पर रखकर जाम कर दिया। इसकी सूचना पर नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, बीडीओ सत्येंद्र कुमार और सीओ रतन लाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब आधा घंटा तक एनएच जाम रहा। बीडीओ श्री कुमार ने परिजनों को बताया कि आपदा के तहत चार लाख रुपये दिये जायेंगे। वहीं परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि तत्काल दे दी जायेगी। वहीं झंडापुर ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet