नवगछिया : नवगछिया बाजार में गत दिनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने पर पूरे नवगछिया बाजार को सील कर दिया गया है, जिसकी जद में गोपाल गोशाला भी आ गया था। यहां हर दिन तीन मन दूध का उत्पादन होता है, जो वितरण के अभाव में बर्बाद हो रहा था।
इस संबंध में नवगछिया के वरीय अधिवक्ता सत्येंद्र प्रसाद चौधरी उर्फ कौशल ने जिलाधिकारी प्रणव कुमार से बात की।जिलाधिकारी को बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में दूध के बिना बच्चे बिलबिला रहे हैं। किसी भी तरह दूध की व्यवस्था कराई जाए।

इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल निर्देश दिया कि गोशाला के संचालक दूध की होम डिलीवरी करें। गोशाला के संचालक राम प्रकाश रुंगटा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार से गोशाला से दूध की होम डिलीवरी शुरू हो गई है।


