जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जुबानी जंग , गंभीर रूप से घायल
खरीक। मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। इसमें एक पक्ष के मो. रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज पीएचसी में कराया गया। घायल ने इस मामले में खगड़िया के गोगड़ी निवासी मोहम्मद अरशद के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है, जिसमें जमीन विवाद को लेकर जबरन मारपीट करने का आरोप लगाया है।
आवास, शौचालय सहित अन्य योजनाओं को दिलाने के नाम पर एक सौ रुपए की अवैध वसूली
नारायणपुर। प्रखंड की रायपुर पंचायत के वार्ड 7 सामुदायिक भवन में ग्रामीणों से आवास, शौचालय सहित अन्य योजनाओं को दिलाने के नाम पर जिला रचनात्मक समाज भागलपुर के फॉर्म के नाम पर एक सौ रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। इस ठगी के शिकार ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर इसकी शिकायत बीडीओ से दी। इसके बाद कुछ ग्रामीणों का पैसा वापस किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक फॉर्म भरने पर 20 रुपया लेना है, लेकिन एक सौ रुपए लिया जा रहा था। दो दिन पहले वार्ड 10 में भी वसूली की गई है।

मारपीट के दो वारंटियों आरोपियों को गिरफ्तार
बिहपुर। पुलिस ने मंगलवार की रात समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मारपीट के दो वारंटियों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया अरसंडी गांव से वारंटी मुरारी मंडल व अमर मंडल व जयरामपुर गांव से कांड के आरोपी वारिस कुंवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अक्टूबर माह में बिहपुर पुलिस वारंटी को गिरफ्तार करने जयरामपुर गई थी, जहां वारंटी के परिजन व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ मारपीट करते हुए वारंटी को छुड़ा लिया था। इसके बाद पुलिस ने थाने में पुलिस के साथ मारपीट व हथियार छीनने के प्रयास के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज की थी।
मारपीट मामले में फरार चल रहा, गिरफ्तार
नारायणपुर। प्रखंड के गनौल निवासी कारे मुनि को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की रात गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में फरार चल रहा था।


