नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रंगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 652 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कार्रवाई कैसे हुई

1 अक्टूबर को नवगछिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक चारपहिया वाहन से ब्राउन शुगर की खेप रंगरा की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे एक वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई।

तलाशी में अंकित कुमार से 2,22,508 नकद, हनुमान उर्फ बजरंगी से 652 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹2,37,775 नकद, जबकि वाहन में सवार विकास कुमार और गौरव कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्त मदरौनी गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

लंबे समय से सक्रिय था गिरोह

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरोह लंबे समय से सीमावर्ती और आसपास के जिलों में नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में काम कर रही है।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है।

डेढ़ माह में चौथी बड़ी बरामदगी

एसडीपीओ नवगछिया ने बताया कि पुलिस ने डेढ़ माह के भीतर ब्राउन शुगर की यह चौथी बड़ी खेप पकड़ी है। अब तक कुल 3.792 किलोग्राम ब्राउन शुगर, तीन वाहन और 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet