नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव के मुखिया नगीना पासवान ने रंगदारी मांगने और मारपीट को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति  ने उनसे एक लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसने अपने सहयोगी   व अन्य लोगों के साथ हथियार से लैस होकर उनके साथ मारपीट की।

मुखिया नगीना पासवान ने बताया कि आरोपियों ने जाति सूचक गाली देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी कट्टे के बट से मारने लगे, जिससे उनके चेहरे पर चोट लग गई।

हल्ला सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

मुखिया के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में  दोनों तिनटंगा करारी निवासी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....