नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब नए बने शौचालय के सेप्टिक टैंक का शटरिंग (ढक्कन) खोला जा रहा था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना पर संज्ञान लेते हुए सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान खैरपुर चाय टोला निवासी बम-बम मंडल (45), जय नंदन मंडल (32) और लक्ष्मीनिया निवासी श्री लाल मंडल (55) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा

बुधवार सुबह तीनों मजदूर वार्ड नंबर 3 में मिथुन यादव के घर पर सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान सबसे पहले एक मजदूर टैंक के अंदर उतरा और जहरीली गैस के कारण कुछ ही सेकंड में बेहोश हो गया।

उसे बचाने के लिए दूसरा मजदूर अंदर गया, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गया। इसके बाद तीसरा मजदूर भी मदद के लिए उतरा और वह भी अचेत हो गया। इस तरह तीनों की टैंक के अंदर ही दम घुटने से मौत हो गई।

ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर निकाला

तीनों के बाहर न आने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे एक-एक कर तीनों को बाहर निकाला और तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान शव निकालने गए कन्हैया यादव भी गैस के प्रभाव से बेहोश हो गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

कदवा थाना प्रभारी बिक्रम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहरीली गैस से दम घुटना प्रतीत होता है और मामले की जांच जारी है।

वहीं ओम प्रकाश (SDPO नवगछिया) ने बताया कि घटना ज्वाला यादव के घर पर बने नए शौचालय के सेप्टिक टैंक में हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने तीन परिवारों को पूरी तरह से तोड़ दिया है। बम-बम मंडल के तीन बच्चे, जय नंदन मंडल के तीन छोटे बच्चे और श्री लाल मंडल के भी तीन बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

स्थानीय नेताओं ने जताया दुख

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सहायता का भरोसा दिया। वहीं राजेंद्र यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए उचित मुआवजे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी मकान मालिक फरार

घटना के बाद से मकान मालिक मिथुन यादव फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet