भागलपुर । नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर बुधवार को अलग-अलग समय मे स्नान करने के दौरान पांव फिसलने से एक महिला सहित तीन लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पहली घटना सुबह करीब 9 बजे मधेपुरा जिलांतर्गत आनंद विहार वार्ड संख्या- 2 निवासी नूतन देवी पति चंद्रकिशोर उम्र 40 वर्ष अपने परिजनों के साथ महादेवपुर घाट गंगा में स्नान करने आई थी जहां पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चली गई और डूब गई। परबत्ता पुलिस व एनडीआरएफ टीम की मदद से एक घँटा के अंदर मृतका के शव को नदी से बरामद कर लिया गया।

वही दूसरी घटना दोपहर बाद करीब 3:30 बजे स्नान करने आए सहरसा जिला के 16 वर्षीय एक किशोर तथा अररिया जिला के 30 वर्षीय एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बहकर डूब गए। खबर लिखे जाने तक दोनो शव की तलाश जारी थी। मृतक सहरसा जिलांतर्गत सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी प्रतिक राज पिता सुभाष यादव उम्र 16 वर्ष और अररिया जिलांतर्गत भार्गवा थाना क्षेत्र के खजूरी हाट निवासी ललन मंडल पिता आनंद मंडल उम्र 30 वर्ष शामिल है।

सभी चैती पूर्णिमा को लेकर गंगा में स्नान करने आए थे। घटना के बाद गंगा घाट पर चीख पुकार मच गई। मृतकों के परीजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परबत्ता थानाध्यक्ष पुअनि अश्विनी कुमार ने कहा, गंगा में स्नान करने के क्रम में एक महिला समेत तीन की डूबने से मौत हुई है। महिला का शव बरामद कर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया गया। एसडीआरएफ टीम व गोताखोरों के सहयोग से दोनों शवों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में जुटी है। परीजन कि ओर से आवेंदन मिलने पर अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet