नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 11 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। आज नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर एक उम्मीदवार लक्ष्मी कुमारी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ नवगछिया आईएएस ऋतुराज प्रताप सिंह के समक्ष लक्ष्मी कुमारी ने अपने नामांकन पत्र की औपचारिक वापसी की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद गोपालपुर विधानसभा से अब 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

नामांकन वापसी की प्रक्रिया निर्वाचन कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। सूत्रों ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं, उनकी सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।

गोपालपुर विधानसभा में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और बहुकोणीय माना जा रहा है। क्षेत्र में प्रमुख दलों के साथ-साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी ताकत आजमा रहे हैं। मतदाताओं के बीच विकास, शिक्षा, रोजगार और सड़क जैसी स्थानीय समस्याएँ प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं।

अब निर्वाचन विभाग द्वारा अंतिम प्रत्याशी सूची और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद सभी उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान को और तेज करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *