नवगछिया । नवगछिया थाना के मा कामख्या पेट्रोल पंप के पास एन एच 31 पर सड़क दुर्घटना में नवगछिया के 112 डायल के चालकपंकज कुमार पिता लोचन शर्मा की मौत हो गयी।मृतक चालक अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपनी मोटर सायकिल से भागलपूर स्थित अपने डेरा पर जा रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इसकी मोटर सायकिल में जोड़दार टक्कर मारी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर नवगछिया के प्रभारी थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप ने घायल को इलाज के लिए अनुमण्डल अस्पताल लाया जहां चिकितशक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक जवान नवगछिया के महदतपुर का रहनेवाला है।ग्रामीण विद्यार्थी परिषद के अनुज चौरा सिया ने बताया कि पहले वह सेना में चालक के पद पर कार्यरत था।
एक बार उसकी गाड़ी में आतकवादियो ने बम रख दिया था जिसे गाड़ी से फेकने के दौरान इसके हाथों की दो उंगली उड़ गईथी।बाद में वह वहाँ से आने के बाद नवगछिया काम करने लगा।वह घर पर पानी का भी कारोबार करता था।घटना की सूचना पर उसके गांव में शोक की लहर है।


